मुशहरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तिरहुत प्रमंडलीय कार्यालय में प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तिरहुत प्रमंडलीय कार्यालय के सभागार में एक प्रेरणादायी एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, श्री गिरिवर दयाल सिंह ने की। इस अवसर पर लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता की भूमिका तथा संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष रूप से बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त