गुलाना: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत गुलाना में जागरूकता रैली, छात्रों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प,
गुलाना में गुरुवार को दोपहर 1 बजे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" राष्ट्रीय अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील कार्यालय परिसर से जिला पंचायत सीईओ मनीषा वास्कले और एसडीएम नेहा गंगारे ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। सांदीपनि विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बैनर और स्लोगन लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निका