कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी पीड़ित पहुंचा थाने
Koil, Aligarh | Mar 11, 2024 शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की गेस्ट हाउस के सामने से मोटरसाइकिल हुई चोरी, युवक ने अपनी मोटरसाइकिल को आसपास काफी तलाश किया लेकिन मोटरसाइकिल का कोई आता पता नहीं चला, इस संदर्भ में युवक के द्वारा सोमवार करीब 11:00 बजे संबंधित थाने में जाकर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।