कैराना: आर्मी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगने का मामला आया सामने, कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ केस
जनपद मुजफ्फरनगर के गांव सोहंजनी जाटान निवासी गौरव मालिक ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन—पोषण करता है। कैराना के गांव मामौर निवासी नदीम फौजी, मन्नू इमरान, उमरदीन और गांव खंद्रावली निवासी रियासत अली उसके परिचित थे। आरोपियों ने उसे बताया कि उनकी मामौर में एकेडमी चल रही है।