डलमऊ: लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर
बुधवार को समय लगभग 3:00 बजे डलमऊ फतेहपुर मार्ग पर नेवाजगंज गांव के पास एक कार गड्ढे में फस गई। जिसकी वजह से जाम लग गया। ग्रामीण सुरेश कुमार, अजय यादव,बनवारी यादव, आर्यन यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से सड़क के किनारे बड़ा गड्ढा है। जिसकी वजह से वाहन निकलते समय फंस रहे हैं यही नहीं जिम्मेदार लोग जानकर भी अंजान बने हुए हैं।