पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर में 10 एकड़ जमीन पर जनवरी तक बनेगा नगर वन, विधायक बोले- इससे पर्यावरण संरक्षण में मिलेगी मदद
पुर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने बताया कि जिलेवासियों को खादी कपड़ो के लिए अब कही और जाने की जरूरत नहीं होगी। जनवरी में लोगो को आधुनिक खादी मॉल का सौगात मिलने वाला है। साथ ही शहर में 10 एकड़ जमीन पर नगर वन का निर्माण किया जाएगा। इससे शहर न सिर्फ सुंदर होगा, पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। पुर्णिया की सड़को पर सीएनजी की 50 आधुनिक लग्जरी बसे दौड़ेगी।