पूर्णिया पूर्व: सांसद पप्पू यादव ने बनमनखी प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों के बीच साड़ी एवं लुंगी का वितरण किया
गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे पूर्णियाँ लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी प्रखण्ड अंतर्गत कोशी सरन देवोत्तर पंचायत के काझि नगराही झंडा टोला मालिनियाँ बाघमारा बथान टोला खैर टोला नया नगर टोला सरस्वती गांव टोला के बाढ़ पीड़ितों के बीच 500 से अधिक साड़ियाँ 500 से अधिक लुंगियाँ और 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर पीड़ितों के दर्द को कम करने का प्रयास किया।