हैदरगढ़: सिद्धौर ब्लॉक में लाखों के RO कूलर खराब, भीषण गर्मी में लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे, ठीक कराने की उठाई गई मांग
सिद्धौर ब्लॉक में लाखों रुपये की लागत से स्थापित कई आरओ वॉटर कूलर एक साल से अधिक समय से बंद पड़े हैं। इनमें मीरापुर ग्राम पंचायत के कैसरगंज चौराहे पर ग्रामीण बैंक के सामने और असंद्रा थाना परिसर के पास लगे आरओ कूलर शामिल हैं। भीषण गर्मी के बावजूद इनके खराब होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।