बयाना: बयाना में कट्टा दिखाकर गैस एजेंसी के कर्मचारी से लूट की गई
बयाना सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय को कट्टा दिखाकर 35 हजार रुपए और डॉक्यूमेंट्स से भरा बैग लूट ले गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों में एक आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र उर्फ बबला गुर्जर है।