चांदपुर: हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रावटी में शादी समारोह में विवाद के चलते एक स्कूली वाहन चालक को गोली मारी गई
हीमपुर दीपा के गांव रावटी निवासी सौरभ कुमार स्कूल की वैन चलता है बताया जाता है कि सोमवार को सिसौना में एक शादी समारोह में गया था जहां कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया विवाद के बाद तीन लोग उसके घर पर पहुंच गए और उसके आने का इंतजार करने लगे जैसे ही सौरभ घर पहुंचा उसके गोली मार दी सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया आरोपी मौके पर एक बाइक भी छोड़कर फरार हो गए।