खगड़िया: करुवा मोर में धारदार हथियार से हमला, विवाहिता की मौत, मां-पिता व बेटी समेत चार जख्मी
जिले के चौथम थाना क्षेत्र के करुवा मोर में बीती रात्रि धारदार हथियार से कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतका की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में की गई है। जबकि जख्मी में अर्चना के पिता 50 वर्षीय जय कानत पासवान उनकी मां पार्वती देवी बेटी परी कुमारी एवं यश कुमार गंभीर रूप से