बनियापुर: सरकारी नौकरी नहीं मिलने से निराश युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Baniapur, Saran | Jun 23, 2026 सहजीतपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में सोमवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान पिपरा कोल्हुआरा टोला निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें सरकारी नौकरी नहीं मिलने से आत्महत्या की बात लिखी गई थी।