विष्णुगढ़: बौधा में हजारीबाग सांसद की पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी
बौधा में हजारीबाग सांसद की पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी। टाटीझरिया के बौधा गांव के ग्रामीणों को बिजली संकट से निजात मिल गई है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सह प्रमुख संतोष मंडल और भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने फीता काटकर किया।