नानपारा: नान्हूजोत में विधायक बलहा और एसडीएम ने 350 जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया, मिली राहत
नानपारा के नान्हूजोत में निर्धन असहाय व निराश्रितों को ठंड से राहत दिलाए जाने को लेकर बलहा विधायक सरोज सोनकर और नानपारा एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने 350 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया इस दौरान एसडीएम ने कहा ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को किसी प्रकार की सुविधा न हो अधिकारियों कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए।