नानपारा: रूपईडीहा भारत-नेपाल सीमा पार करने पर भारतीय और नेपाली नागरिकों से कोई शुल्क नहीं, अधिकारी ने दी जानकारी
रुपईडीहा भारत नेपाल सीमा से आने जाने वाले नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एलपीएआई रुपईडीहा ने स्पष्ट किया है कि भारत नेपाल सीमा पर भारतीय और नेपाली नागरिकों से किसी भी प्रकार का पैसेंजर यूजर चार्ज नहीं लिया जा रहा है। पहले की भांति निशुल्क सीमा पार कर सकते।