राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सियासत तेज, महेंद्र भट्ट बोले— कांग्रेस तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम
देहरादून में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर तथ्यों को छिपाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परेड ग्राउंड के लिए दिए गए प्रारंभिक आवेदन में राहुल गांधी के कार्यक्रम का कोई उल्लेख नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन ने लोक संवर्धन पर्व और सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए कांग्रेस को वैकल्पिक स्थल का प्रस्ताव दिया है।
अब सवाल यह है कि क्या यह विवाद केवल आयोजन स्थल का है या फिर सियासत का नया मैदान बन चुका है?
#Uttarakhand #Dehradun #RahulGandhi #MahendraBhatt #BJP