दातागंज: गंगा एक्सप्रेसवे के 29 अप्रैल को होने वाले शुभारंभ की तैयारियों को लेकर डीएम और SSP ने किया निरीक्षण
रविवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने गंगा एक्सप्रेसवे के 29 अप्रैल को होने वाले शुभारंभ को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया है। 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लवा इंटरजेंच पर प्रधान मंत्री प्रदेश वासियों को सौगात देंगे।उसी की तैयारियों को लेकर गंगा एक्सप्रेसवे का डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है।