बरियारपुर: नियोजन कैंप का आयोजन 231 अभ्यर्थी में से 71 अभ्यर्थी का हुआ चयन
मंगलवार को 11:00जिला नियोजन कार्यालय में समाज कल्याण द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति योजना के अंतर्गत एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी कुमारी रानी द्वारा बताया गया कि नियोजन कैंप में 231 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमें से 71 अभ्यर्थी का चयन किया गया।