गढ़वा: आर्य समाज गढ़वा के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन डीएवी आदर्श विद्यालय में वैदिक यज्ञ व भजनोपदेश से गूँजा परिसर
Garhwa, Garhwa | Oct 24, 2026 आर्य समाज गढ़वा के पाँच दिवसीय भव्य वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन, चौधरान बाजार स्थित डीएवी मॉडल स्कूल परिसर में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। हरिद्वार स्थित वानप्रस्थ आश्रम से पधारे यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य कृष्ण देव जी ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ अर्पित कर सुख, शांति एवं विश्व कल्याण की