झारखंड और ओडिशा की सीमा पर आतंक का पर्याय बन चुका ‘दंतैल पागल हाथी’ एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड में सक्रिय हो गया है। मझगांव के हल्दिया स्थित बन्दासाई और तिलोकुटी क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। पिछले 9 दिनों में 22 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले इस हाथी को खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है।