शुक्रवार को यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष सुरेश सावैयां का एकदिवसीय जगन्नाथपुर विधानसभा दौरे का कार्यक्रम हुआ, जहां नोवामुंडी प्रखंड स्थित लिपुंगा ग्राम के मड़कमबुरु टोला निवासियों ने बिजली नहीं होने की बात कही, जिसपर उन्होंने जल्द ही बिजली विभाग के पदाधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र कार्यवाही कर समस्या के समाधान करवाने की बात कही है।