नवादा: मंगल बीघा के निकट शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, घर में लाखों का सामान जलकर राख, अग्निशमन विभाग ने परिवार को सुरक्षित बचाया
Nawada, Nawada | Jul 3, 2026 नवादा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घनी आबादी वाले मंगल बीघा के निकट बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने वाले घर के मालिक नीरज साव हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची।