ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को दबोचा
ऊँचाहार पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध चाइनीज लोनिंग एप के माध्यम से बेरोजगारों से ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त सौरव मिश्रा निवासी सी 33 गली नम्बर 8 विश्वास पार्क नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त ने क्षेत्र के एनटीपीसी आवासीय परिसर निवासी त्वरित यादव व उनके परिजनों को ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये वसूले थे।गुरुवार उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।