औरैया: मंदिर की 11 केवी लाइन हटाने के नाम पर रिश्वतखोरी, एंटी करप्शन टीम ने जेई और लाइनमैन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया
जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर उस समय की गई, जब दोनों आरोपी मंदिर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। ग्राम सेहुदपुर बिहारी निवासी दी