बलौदाबाज़ार: खरवे में खाने और शराब में जहर देने का संदेह, 8 मौतें, कब्र से निकाले 7 शवों की जांच शुरू
वही ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने भोजन और शराब में कुछ मिलाकर लोगों को दी. जिससे उनकी मौत हुई। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी को सपना आया था कि नदी किनारे सोने से भरा हांडा दबा है और उसे पाने के लिए 21 लोगों की बलि देनी होगी। इसी अंधविश्वास में उसने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।