पुष्पराजगढ़: उमनिया में महावारी पर खुलकर हुई बात, जागरूकता कार्यक्रम में दिखी सामूहिक भागीदारी
गुरुवार शाम 5:00 बजे पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम उमानिया स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में महावारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सेनेटरी पैड के सही उपयोग तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।