सफीपुर: साफीपुर में पिता की डांट से नाराज किशोरी ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
Safipur, Unnao | Apr 29, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। गांव मवई बृह्मनान में पिता की डांट से आहत होकर 16 वर्षीय किशोरी हिना ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे सफीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर राहुल वर्मा ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फि