ब्यावर: रूपनगर मंडल में कांग्रेस की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती व लोकतंत्र बचाने पर जोर दिया गया, पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति
Beawar, Ajmer | Apr 9, 2026 ब्यावर। गुरुवार दोपहर 3 बजे “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत रूपनगर मंडल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान तथा जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व जवाजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्म सिंह भाटी ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्य