बागपत: बागपत शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
सोमवार की सुबह करीब साढे सात बजे बागपत शहर के मोहल्ला मुगलपुरा स्थित एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली बागपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बागपत शहर निवासी शह जान के रूप मे हुई है। परिजनों के अनुसार शहजान रविवार रात से लापता था।