बिहारीगंज: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
मोहर्रम पर्व को लेकर बिहारीगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने अफवाह और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट से बचने की अपील की। ताजिया जुलूस और पहलाम के लिए तय रूट व समय का पालन करने का निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान पुलिस बल, दंडाधिकारी, CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।