जोधपुर: निगम प्रशासन ने एयरपोर्ट थाने के सामने नाले में गिरे मृतक के परिजनों को आर्थिक व अन्य सहायता दी
एयरपोर्ट थाने के सामने नाले में डूबे तगाराम के परिवारजन की मांगे आज नगर निगम ने मान ली,वार्ता हेतु नगर निगम दक्षिण महापौर वनीता सेठ पहुंची मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए परिवार के एक व्यक्ति को निगम में संविदा पर नौकरी व एक डेयरी बूथ की दुकान देने की घोषणा कर मृतक के पिता नरपतराम को 20 लाख रू.का चैक सौंपा तथा 10 लाख रू.और देने की घोषणा की,।