राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने नातरा झगड़े में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे करीब प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि नातरा झगड़े के मामले में आरोपी मांगीलाल और घीसा लाल तंवर लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।