राठ: टिकरिया गांव में दबंगों ने पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौज कर जमकर मारपीट की, दी जान से मारने की धमकी
Rath, Hamirpur | Apr 17, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने पड़ोस में रहने वाली एक वृद्ध महिला के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।