परिहार: परिहार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, एनएच जाम
सीतामढ़ी-सुरसंड मुख्य मार्ग स्थित NH-227 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के सुरगहिया गांव निवासी 40 वर्षीय रविंद्र कापर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी राधाउर मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आ