धनवार: आयुष के हत्यारों की गिरफ्तारी और आभूषण व्यापारी से लूटकांड के खुलासे की मांग को लेकर थाने का घेराव
धनवार में बीते 2 माह पहले हुए आयुष कुमार की हत्या के उद्भेदन तथा बाजार में आभूषण व्यापारी से हुए लूटकांड घटना के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धनवार थाना का घेराव किया।