बरूराज मोतीपुर: क्षेत्रपट्टी मठ के प्रांगण में सामाजिक संगठन के सौजन्य से शिविर का आयोजन किया गया।
मोतीपुर प्रखंड के हरनाही पंचायत के क्षेत्रपट्टी मठ के प्रांगण में "विमल हरेंद्र सेवा संगठन ट्रस्ट" के सौजन्य से शिविर लगा कर पंचायत वासियों को निशुल्क पैक्स सदस्य के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। कई लोगो का जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, तथा आय प्रमाण पत्र का भी ऑनलाइन आवेदन किया गया। इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हुए।