सहारनपुर: पुरानी मंडी क्षेत्र में निजी कंपनी को सफाई व्यवस्था सौंपने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया सांकेतिक आंदोलन
नगर निगम की सफाई व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपे जाने के विरोध में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस एवं उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आली की चुंगी स्थित पुरानी मंडी क्षेत्र में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।