बांका: वारसाबाद गांव में साइबर अपराधियों ने वृद्ध के खाते से ₹7300 उड़ाए, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Apr 17, 2026 वारसाबाद गांव के वृद्ध हरी प्रसाद यादव के खाते से साइबर अपराधियों ने 7300 रू की निकासी कर ली। हरी प्रसाद यादव को तब पता चला जब उन्होंने अपना बचत खाता यूको बैंक कसबा जाकर अपडेट कराया। घटना के बाद बैंक के पदाधिकारी से शिकायत करने के बाद शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।