मीनापुर: रामपुर हरि थाना क्षेत्र के हजरत पुर गांव के एक व्यक्ति को शराब मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के हजरत पुर गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है की शराब मामले में फरार चल रहे हजरत पुर के एक व्यक्ति को बुधवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया । रामपुर हरि थानाध्यक्ष ने बताया की हजरत पुर निवासी अशोक पटेल को देशी शराब जब्ती मामले में गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।