पूरनपुर: सपा में शामिल होने के बाद अशोक राजा का भव्य स्वागत हुआ
पूरनपुर। बहुजन समाज पार्टी छोड़कर हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अशोक राजा के पूरनपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आसाम रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 100 लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने कहा कि सपा का जनाधार लगातार