बरेली: बरेली में छिनैती करने वाला बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के इटोआ मोड़ पर पुलिस और छिनैती करने वाले बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश संजय उर्फ संजू के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, चार कारतूस, एक बाइक, एक लूटा हुआ मोबाइल, 2500 रुपये और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। संजय राह चलती महिलाओं से छिनैती की वारदातों को अंजाम देता था।