धामपुर: नहटौर के झालू चौराहे पर सोमवार शाम मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर बाट से हमला कर किया घायल
Dhampur, Bijnor | Apr 13, 2026 नहटौर के झालू चौराहे पर सोमवार शाम मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर बाट से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नहटौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे हुई। नहटौर थाना क्षेत्र के गांव पाली जट निवासी अनुराज पर हमला कर घायल किया।