सिकंदरा: नैनपुर गांव में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच
राजपुर थाना क्षेत्र के नैनपुर गांव में बुधवार को एक युवक का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अतिथि कुमार के रूप में हुई है। उनके पिता शिवसागर लाल का पहले