हज़ारीबाग: बरकट्ठा में 935 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी स्थित झारखंड होटल के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 935 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब से लदे 12 चक्का ट्रक (UK18CA-6133) को जब्त किया है। इस दौरान ट्रक चालक दलजीत सिंह निवासी ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड), को गिरफ्तार कर रविवार को एग्यारह बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।