चरखारी: चरखारी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
चरखारी के स्वासामाफ गांव निवासी पीड़ित मूरत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। मूरत सिंह ने बताया कि 31 मई को वह अपने निर्माणाधीन मकान के पास खड़ा था। तभी गांव के प्रताप यादव, देवीचरन, शिवराज व रघु यादव आए और दीवार तोड़कर गिरा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।