मानपुर: मुगवानी गांव में सूने घर में चोरी, जेवरात और नगदी गायब, पुलिस पर उठे सवाल
Manpur, Umaria | Mar 29, 2026 पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत मुगवानी गांव मे सूने घर को चोरो ने निशाना बनाया है और घर का ताला तोड़कर जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया है।क्षेत्र मे बढ़ते चोरो के हौसले और आएदिन हो रही चोरी की वारदातो से थाना इंदवार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।बताया जाता है कि जितेन्द्र चतुर्वेदी पिता स्व.भगवान दास मुंगवानी के घर मे चोरो ने चोरी की है।