बिहार: उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर और जीविका दीदी की रसोई का किया निरीक्षण
Bihar, Nalanda | Feb 24, 2025 नालंदा जिला के उप विकास आयुक्त ने सोमवार की दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर और जीविका दीदी के रसोई का निरीक्षण किए । निरीक्षण के क्रम में वन स्टॉप सेंटर में आने वाली पीड़िता के लिए रहने का इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद जीविका दीदी के रसोई का निरीक्षण के क्रम में साफ सफाई का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया।