उंटारी रोड: डीडीयू रेलखंड पर रेलवे ट्रैक किनारे गंभीर हालत में मिली अज्ञात युवती, पुलिस जांच में जुटी
डीडीयू रेलखंड पर शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। करकटा और उंटारी रोड रेलवे स्टेशन के बीच चेचरिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे तथा युवती को तत्काल इलाज के लिए मंझिआंव रेफरल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्