तुलसीपुर: मंडल उपाध्यक्ष जानकी प्रसाद पाल ने क्षेत्रीय गांवों में मां दुर्गा पूजन कर सभी का आभार जताया
जानकी प्रसाद पाल ने फोंगहीं, दिवहरवा, चंदनपुर सहित कई आदिवासी एवं थारू बाहुल्य गांवों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने दुर्गा पूजा को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक प्रतीक बताया। साथ ही विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र की प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों को धन्यवाद दिया गया।