खरगोन। जिले के जामली गांव स्थित खेत में 28 वर्षीय कीर्तिन मवासिया निवासी अंबाखेड़ा का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक ग्राम कुकरडोल के उपसरपंच का रिश्तेदार बताया जा रहा है और अपने जीजा के पास रहकर मजदूरी करता था। उसके सिर के आगे-पीछे गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।